गाजियाबाद (युग करवट)। जिला पंचायत सदस्य ने अपने पुत्र व सहयोगियों के साथ मिलकर दो छात्रों पर उस समय जानलेवा हमला किया जब वो परीक्षा दे कर अपने घर लौट रहे थे। पुलिस को दी गई तहरीर में कलछीना भोजपुर निवासी परवेज आलम ने बताया है कि जब विहान हुजेफा व आदिल आदि पेपर देकर घर आ रहे थे तो सीकरी खुर्द पहुंचने पर अनिल गौतम व उसका पुत्र सिद्घार्थ उर्फ लक्की और अंकित आदि ने अपने १०-१२ साथियों के साथ लाठी-डंडो से उनके ऊपर हमला कर दिया।