नोएडा (युग करवट)। जिला अस्पताल में सर्जरी के नाम पर पैसे मांगने के आरोप के बाद इम्प्लांट सर्जरी फिलहाल के लिए बंद कर दी गई है। मरीजों को दूसरे अस्पतालों के लिए रेफर किया जा रहा है। इसके अलावा इम्प्लांट उपलब्ध करवाए जाने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि अस्पताल में हड्डी रोग विभाग में जो मरीज ऑपरेशन के लिए आते हैं इनमें अधिकतर में इम्प्लांट लगाए जाते हैं और यह इम्प्लांट बाहर से ही खरीदने पड़ते हैं जब डॉक्टर मरीज से इसके लिए पैसे मांगते हैं तो मरीजों को लगता है कि डॉक्टर पैसे मांग रहे हैं।

ऐसे में फिलहाल के लिए इम्प्लांट वाली सर्जरी बंद कर दी गई है। इम्प्लांट की व्यवस्था शासन स्तर से हो जाएगी तो सर्जरी दोबारा शुरू हो जाएंगी।