गाजियाबाद (युग करवट)। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जम्मू कश्मीर के शासकीय कवि सम्मेलन में गाजियाबाद के शायर एवं वरिष्ठ पत्रकार राज कौशिक को सम्मानित किया।
देश के विभिन्न क्षेत्रों के कवियों के साथ श्री कौशिक ने भी काव्य पाठ किया। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को समर्पित उनके इस शेर पर कश्मीर के लोग देर तक तालियां बजाते रहे- हमें तो बर्फ से जलने का डर भी रहता है, वो कैसे आग में रहकर भी बर्फ जैसा है, तुम्हारी खुशियां ही मंजिल बनी है अब उसकी, तुम्हारे सुख का सिर्फ एक वो ही रस्ता है, कवि उपेंद्र पांडे के संयोजन और दिनेश दिग्गज के संचालन में हुए इस कवि सम्मेलन में प्रताप सिंह फौजदार, अनिल अग्रवंशी, चंदन द्विवेदी, अनुज त्यागी, अफज़ल, शैलेंद्र मधुर, आभा, श्वेता सिंह सहित जम्मू कश्मीर और भारत के विभिन्न प्रांतो के 20 कवियों ने काव्य पाठ किया। राजभवन कवि सम्मेलन के नाम से मशहूर जम्मू कश्मीर के इस शासकीय कार्यक्रम में कवि राज कौशिक के रूप में पहली बार गाजियाबाद की भागीदारी रही है।