गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम मुख्यालय के सभी तलों पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। कार्य स्थलों की साफ सफाई तथा अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति जांची गई। ग्राउंड फ्लोर पर बने जन सूचना कार्यालय पर लगे हुए दरवाजे के गिलास पर लगी हुई ब्लैक फिल्म को देखकर नगर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की तथा उसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उनके साथ अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, प्रभारी नजारत अनुज भी रहे।