लखनऊ (युग करवट)। शंकराचार्य अविमुक्तेेश्वरानंद सरस्वती ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर तीखा कटाक्ष किया है। आरएसएस प्रमुख के तीन बच्चे पैदा करने वाले बयान से जुड़े सवाल पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि मोहन भागवत और उनके प्रचारक आगे आएं। विवाह करें और बच्चे पैदा कर जनसंख्या बढ़ाएं। शंकराचार्य ने कहा कि एक तरफ सरकार कह रही है कि जनसंख्या का विस्फोट हो रहा है, उसे रोका जाए। दूसरी तरफ ये लोग जनसंख्या बढ़ाने की बात करते हैं। अगर जनसंख्या बढ़ाना ही जरूरी है तो उन्हें खुद विवाह करके उदाहरण पेश करना चाहिए। जो चीज खुद नहीं कर सकते उसके लिए दूसरों पर दबाव नहीं बना सकते हैं। अविमुक्ेश्वरानंद ने कहा कि उन पर लगाए गए यौन शोषण के आरोप सोची समझी साजिश है। कुछ लोग उनकी छवि धूमिल करना चाहते हैं। अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि प्रदेश में आगामी चुनाव को देखते हुए वह एक मई से प्रदेश की सभी विधानसभा का भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेंगे और बताएंगे कि प्रदेश में ऐसी सरकार चुनें जो गो हत्या पर बंद कर सके।