नोएडा (युग करवट)। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कलक्टे्रट में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने कलक्टे्रट परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण करके सुरक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।