नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने बुधवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनता का उत्पीडऩ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर ऐसी कोई शिकायत सामने आई तो सम्बंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीएम के समक्ष राजस्व, जीडीए, नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य व निर्माण विभाग से सम्बंधित शिकायतें आई। डीएम ने मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण किया। साथ ही कहा कि ऐसा कोई भी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिससे सरकार की छवि धूमिल हो। जनता का उत्पीडऩ क्षमा योग्य नहीं है। इस दौरान एडीएम प्रशासन ज्योति मौर्य, एडीएम एलए अवनीश, एडीएम सिटी विकास कश्यप आदि मौजूद रहे।