गाजियाबाद (युग करवट)। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने उत्तर प्रदेश बजट 2026-27 को विकासोन्मुख, जनकल्याणकारी और दूरदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आधारभूत संरचना, औद्योगिक निवेश, कृषि सुदृढ़ीकरण, महिला सशक्तिकरण और युवा रोजगार पर केंद्रित है। एक्सप्रेस-वे, मेट्रो विस्तार, डिफेंस कॉरिडोर तथा स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के प्रावधान प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में अग्रसर करेंगे। किसानों के लिए सिंचाई, एमएसपी और कृषि यंत्रीकरण, युवाओं के लिए कौशल विकास व स्टार्टअप प्रोत्साहन तथा स्वास्थ्य-शिक्षा क्षेत्र में बढ़ा आवंटन स्वागत योग्य है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए इसे समावेशी विकास का सशक्त बजट बताया।