लोनी के बलरामनगर स्थित पंजाब एण्ड सिंध बैंक का मामला
प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। लोनी बॉर्डर थाने के एसएचओ मनीष सिंह बिष्ट की टीम ने पंजाब एण्ड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा की हत्या करने वाले गार्ड रविंदर हुडï्डा व उसके साथी श्यामवीर को मर्डर के कुछ घंटे के अंदर ही गिरफ्तार करलिया। डीसीपी रूरल सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बंदूक भी बरामद कर ली। पूछताछ में रविंद्र हुडï्ड़ा ने बताया कि मैनेजर उसे आये दिन परेशान करता था। उसकी प्रताडऩा से मुक्ति पाने के लिये ही उसे अभिषेक शर्मा की हत्या करनी पड़ी। बता दें कि लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर कॉलोनी स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में तैनात गार्ड ने अपने ऑफिस में बैठे बैंक प्रबंधक की छाती में दो गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद गार्ड अपने साथी व बंदूक के साथ घटनास्थल से फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलने के बाद जहां एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय एसएचओ लोनी बॉर्डर मनीष बिष्टï व फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गये वहीं डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हत्याभियुक्त व उसके साथी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश अधिनस्थों को दिये। डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि पटना बिहार हाल दिल्ली ९९ सोसाइटी निवासी ३६ वर्षीय अभिषेक कुमार अगस्त माह में बलरामनगर स्थित पंजाब एण्ड सिंध बैंक का मैनेजर बनकर आया था। सोमवार को बैंक का गार्ड रविंदर निवासी मंसूरपुर बागपत छुटï्टी पर था। इस बात पर बैंक मैनेजर अभिषेक कुमार ने गार्ड को न केवल डांट दिया था बल्कि बैंक आने के लिये भी बोला। जब गार्ड बैंक पहुंचा तो उसकी कहासुनी बैंक प्रबंधक से हो गई। जिसने कुछ ही देर में हॉट टॉक का रूप धारण कर लिया। उसके बाद गार्ड रविंदर ने बैंक में रखी बंदूक उठाई और अभिषेक की छाती में दो गोली मार दी। रविंदर जब गोली मारकर चला गया तो बैंककर्मियों ने बैंक मैनेजर को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।