गाजियाबाद (युग करवट)। तलवार बांटने के विवाद के बाद अब हिन्दू रक्षा दल के पिंकी चौधरी का सोशल मीडिया पर एक ओर वीडियो वायरल हो रहा है। पिंकी चौधरी ने सोशल मीडियो पर एक विडियो में ऐलान किया है कि हिन्दू धर्म के लोग एक या दो बच्चे पैदा कर रहे हैं। हिन्दुओं की कम होती जनसंख्या हमारे आने वाले देश के लिए बेहद खतरनाक साबित होगी। ऐसे में हिन्दुओं को अधिक से अधिक बच्चे पैदा करना चाहिए। पिंकी चौधरी ने वीडियो में दावा किया है कि हिन्दू धर्म के लोग अगर चौथा बच्चा पैदा करने पर 21 हजार रुपए दिए जाएंगे और पांचवा बच्चा पैदा करने पर 31 हजार रुपए दिए जाएंगे। पिंकी चौधरी ने दावा किया है कि अधिक बच्चे पैदा करने पर हिन्दू रक्षा दल जितनी हो सके, मदद करेगा। पिंकी चौधरी ने कहा इसके लिए हिन्दू रक्षा दल के कार्यालय से आकर घोषित राशि ले सकते हैं।