गाजियाबाद (युग करवट)। बीती रात चोरों ने जहां सिहानीगेट थाना क्षेत्र अंतर्गत मीनामल की धर्मशाला के पास स्थित हनुमान मंदिर में चोर ने सेंध गाई वहीं दिल्ली गेट में स्थित दुकान को भी चोरों ने खंगाल लिया। जानकारी के अनुसार दिल्ली में पर स्थित दुकान में हुई चोरी की घटना में चोर बीस हजार की नगदी व कीमती सामान चुराकर ले गये। वहीं सिहानीगेट थाना क्षेत्र में स्थित मंदिर में चोरी करके भाग रहे चोर को पकडक़र लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूत्रों के अनुसार चोर का नाम विकास ठाकुर निवासी मुरादाबाद है।