नई दिल्ली (युग करवट)। सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 31 जनवरी 2026 को चांदी 1 लाख और सोना 33,000 से ज्यादा टूटा। बाजार के जानकारों द्वारा जताया गया बुलबुला फूटने का अनुमान सच साबित हुआ है।
कीमती धातुओं के लिए ऐतिहासिक गिरावट का दिन रहा। जहां चांदी की कीमतों में एक ही दिन में ही 1 लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, वहीं सोना भी एक झटके में 33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया। 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव 3,99,893 रुपये पर बंद हुआ था, जो क्रैश होकर 2,91,922 रुपये प्रति किलो पर आ गया। यानी एक ही दिन में चांदी 1,07,971 रुपये सस्ती हो गई।