नई दिल्ली (युग करवट)। चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट हुआ है। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। इसके बाद वहां हडक़ंप मच गया। मौके पर पुलिस की टीम ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37 स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर धमाका होने से वहां अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच शुरू कर दी गई है। पूरे शहर में अलर्ट घोषित कर दिया गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास दहशत का माहौल देखा गया।