गाजियाबाद (युग करवट)। पूर्वांचल के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने, एवं अपनी उत्पादन क्षमता बढाने के लिए समरकूल होम एप्लायंसेज लिमिटेड की एक इकाई जल्दी ही गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में स्थापित की जाएगी। इसमें एयर कूलर, पंखे, एलइडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित अनेको घरेलू उपकरणों का बड़े पैमाने पर निर्माण किया जाएगा। क्षेत्र में सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलने के साथ स्थानीय विकास को भी रफ्तार मिलेगी। समरकूल होम एप्लांयसेज लिमिटेड की कई निर्माण इकाई गाजियाबाद में स्थापित हैं। जिसमें लगभग 200 घरेलू उपकरणों का निर्माण किया जा रहा हैं। कंपनी के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता के अनुसार उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए बहुत ही अनुकूल माहौल हैं। कानून व्यवस्था चाक चौबंद हैं। संबंधित अधिकारी भी औधोगिक विकास के लिए सहयोगी साबित हो रहें हैं। जिसके कारण समरकूल के विस्तार के साथ उत्तर प्रदेश का विकास भी निरंतर हो रहा हैं।