गाजियाबाद (युग करवट)। राष्टï्रीय सैनिक संस्था की बैठक की गई। बैठक में राष्टï्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने बताया की हमारे उदेश्यों में शहीद सिपाहियों के परिवार का सम्मान करना है। प्रारम्भिक सैनिक प्रशिक्षण देना है। समाज में पैदा होने वाली कुरीतियों का भी निवारण करना है। ईरान और अमेरिका के युद्ध के कारण तेल और विशेष कर गैस का संकट खड़ा हो गया है। लोग गैस के सिलिंडरो की जमा खोरी में लगे हैं और गैस एजेंसियां काला बाजारी कर रही हैं। सरकार के पास ना इतना समय है और ना इतने अधिकारी की वह सभी काला बाजारी और सभी जमाखोरी को रोक सके। संस्था के जिला सचिव गौरव सेनानी चन्दन सिंह और गौरव सेनानी गणेश दत्त ने कहा की हम आज से ही अपने अपने क्षेत्र में आँख, कान खुले रख कर काला बाजारी और जमाखोरी को अपने स्तर पर रोकने का प्रयत्न करेंगे। लेफ्टिनेंट वीपी शर्मा, धीरेन्द्र त्रिपाठी, जिले सिंह सहित सभी सदस्यों ने आवाहन किया की गैस के दामो में मामूली बढ़त या कमी के कारण सडक़ों पर आने की आवश्यकता नहीं है।