गाजियाबाद (युग करवट)। टील मोड़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। बच्चियों की उम्र 16, 14 और 12 वर्ष बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना मंगलवार देर रात करीब दो बजे की है। तीनों बहनों ने अपने कमरे की खिडक़ी से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि ये तीनों बहनें ऑनलाइन गेम खेलने की आदी थीं।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि किशोरियों के पिता ऑनलाइन ट्रेडिंग का करते हैं और तीन वर्ष से भारत सिटी सोसायटी में किराये पर रह रहे हैं, मूल रूप से दिल्ली निवासी हैं। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिए हैं। मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। किशोरियों के कमरे से पुलिस को आठ पेज का एक सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट में उन्होंने मम्मी-पापा से सुसाइड करने के लिए माफी मांगी। अतुल कुमार सिंह ने कहा, रात करीब 2:15 बजे सूचना प्राप्त हुई कि भारत सिटी में नौवीं मंजिल की बालकनी से तीन बच्चियां कूद गई हैं। मौके पर तीन बच्चियों की गिरने के कारण मौत हो गई है। तीनों को अस्पताल लोनी भेजा गया। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। डीसीपी निमिष पाटिल ने कहा कि जांच में सामने आया है कि तीनों बच्चियों ने आत्महत्या की है। एक नोट भी प्राप्त हुआ है जिसकी आधिकारिक जांच की जा रही है। जांच में किसी ऐप का नाम नहीं है, लेकिन नोट में लिखा है कि लड़कियां कोरियन कल्चर से प्रभावित थी। उसी के चलते उन्होंने आत्महत्या की है।
पिता पर है भारी कर्ज, साली भी रहती है साथ
गाजियाबाद (युग करवट)। बताया जा रहा है कि बच्चियों के पिता पर भारी कर्ज है। उसने दो शादियां कर रखीं हैं। उसकी साली भी उसी के साथ रह रही है। इसी वजह से उसकी पत्नियां घर छोड़ कर चली गई थीं। चर्चा है कि पिता लड़कियों को शादी कराने की बात करता थ जिससे वह मानसिक दबाव में थीं।
डायरी सुलझाएगी तीन बहनों की आत्महत्या की गुत्थी !
गाजियाबाद (युग करवट)। मंगलवार देर रात टीला मोड़ थाना क्षेत्र की भारत कालोनी में तीन बहनों की आत्महत्या का मामला ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ा है। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें एक डायरी का भी जिक्र है। पुलिस ने डायरी को कब्जे में ले लिया है।
गाजियाबाद (युग करवट)। मंगलवार देर रात टीला मोड़ थाना क्षेत्र की भारत कालोनी में तीन बहनों की आत्महत्या का मामला ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ा है। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें एक डायरी का भी जिक्र है। पुलिस ने डायरी को कब्जे में ले लिया है। बच्चियों के कमरे की दीवार पर मेक मी ए हार्ट ऑफ अलोन लिखा हुआ मिला है। सुसाइड नोट में किशोरियों ने पापा से माफी मांगी है। साथ ही एक डायरी का जिक्र भी किया है। नोट में लिखा है कि इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो क्योंकि ये सब सच है। आई एम सॉरी, पापा। सुसाइड नोट में एक इमोजी भी बना है, जिसमें एक लडक़ी रोते हुए दिखाई गई है। तीनों नाबालिगों ने देर रात करीब दो बजे एक साथ सोसायटी की 9वीं मंजिल से छलांग लगाई। तीन बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि किशोरियों के माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। तीनों बहनों ने अपने कमरे की खिडक़ी से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि ये तीनों बहनें पिछले कुछ महीनों से ऑनलाइन गेम खेलने की आदी हो चुकी थीं। तीनों बहनें पिछले कुछ माह से ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेल रही थीं। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मोबाइल फोन व डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। पिता ने बताया है कि लड़कियों को ऑनलाइन कोरियन गेम खेलने की लत थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को गेम का आखिरी टास्क था। नाबालिग लड़कियां आखिरी टास्क पूरा करने के बाद सोसायटी के 9वें फ्लोर से कूद गईं। पिता ने बताया कि पुलिस उनके फोन जांच के लिए ले गई है। उन्होंने यह भी बताया कि गेम में कुल 50 टास्क थे। कूदने के लिए बच्चियों ने दो स्टेप वाली सीढ़ी का उपयोग किया था। पिता ने बताया कि बीच वाली बच्ची इस गेम की लीडर थी। तीनों बच्चियां हर काम एक साथ ही करती थीं। उन्होंने यह भी बताया कि तीनों ऐसा कोई गेम खेलती हैं, इसका परिवार में किसी को पता नहीं था।
कोरियन लव गेम प्यार के नाम पर देता है मौत का टास्क
नई दिल्ली। जिस कोरियन लव गेम को लेकर तीन नाबालिग बहनों ने आत्महत्या की वह कोई साधारण गेम नहीं है, जिसे केवल मनोरंजन के लिए खेला जाए। यह एक चैट आधारित गेम हैं जिसमें सामने वाला व्यक्ति खुद को कोरियन लडक़ा या लडक़ी बता कर बात करना शुरू करता है। यह गेम पूरी तरह से कोरियन कल्चर के-पॉप और के-ड्रामा की बढ़ती लोकप्रियता का फायदा उठाता है। धीरे-धीरे चैट रोमांस में बदल जाता है जिसमें खिलाड़ी को उस काल्पनिक व्यक्ति के प्रति अपना प्रेम साबित करने के लिए कुछ टास्क पूरे करने पड़ते हैं। यह काल्पनिक पार्टनर कोरियन अंदाज में मीठी बातें करता है, रोमांटिक मैसेज भेजता है और रोज नए टास्क देता है। शुरुआत में ये काम बहुत सामान्य लगते हैं, लेकिन धीरे-धीरे खेल खतरनाक मोड़ लेने लगता है। गेम के आगे बढऩे के साथ यूजर को खुद को नुकसान पहुंचाने जैसे टास्क दिए जाते हैं और अंत में मौत का रास्ता दिखाया जाता है।