गाजियाबाद (युग करवट)। महंगाई का दबाव आम लोगों की जेब पर साफ महसूस हो रहा है। दूध, दही, फल, सब्जी और रसोई गैस की बढ़ती कीमतें नागरिकों के लिए चिंता का विषय बन गई हैं। लोग पहले जैसी कीमतों में सामान खरीदने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं। स्थानीय मंडियों में सब्जियों की कीमतों में तेज़ी आई है। दलहन, खाने का तेल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। किराना व्यापारियों का कहना है कि थोक बाजार में महंगाई बढऩे के कारण खुदरा दाम बढ़ाना जरूरी हो गया है। सब्जी विक्रेता इमरान ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत और परिवहन लागत के कारण सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं। शहर के लोग महंगाई को लेकर परेशान हैं। एक ग्राहक राहुल ने बताया, पहले 1000 में एक हफ्ते का राशन आ जाता था, अब वही 1500 में मिलता है। गृहणी सुनीता ने कहा, फल और सब्जियों के बढ़ते दामों ने घर का बजट प्रभावित कर दिया है। अब हमें केवल जरूरी सामान ही खरीदना पड़ रहा है।
बढ़ी हुई कीमतें
वस्तु पहले अब
घरेलू गैस सिलेंडर 850 910
सेब 100 150
केला 40 60
तरबूज 30 50
पपीता 35 60
सब्जियों के दाम
टमाटर पहले 18 अब 22
आलू पहले 20 अब 30
प्याज पहले 20 अब 25
पालक/हरा धनिया पहले 10 अब 15-20