ड्राप रोबॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित
नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद में कल यानि तीन अप्रैल से ड्राप रोबॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा एचआरआईटी में 15वीं सब जूनियर व जूनियर और 16वीं सीनियर राष्टï्रीय चैम्पियनशिप का आयोजन हो रहा है। इस चैम्पिनशिप में देश के 23 राज्यों के खिलाड़ी एचआरआईटी के मैदान में लीग, नाकआउट मैचों में भिडेंगे। सुबह नौ बजे से इस प्रतियोगिता का शुभारंभ हो जाएगा। यह जानकारी एसोसिएशन के सचिव राहुल देव गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक यादव, सुरेश्वर प्रभु ने देते हुए बताया कि इस चैंपियनशिप में अतिथियों के रूप में सांसद, विधायक, महापौर के अलावा अन्य गणमान्य लोग शिरकत करेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद उत्तर प्रदेश की टीम चयनित की गई है। जिसमें सिंगल इवेंट बालिका सब जूनियर में मन्नत अंसारी, हिमांशी, सीनियर अंजना पाल, डबल इवेंट सब जूनियर में काजल, तन्नुश्री, उन्नति, रावी, जूनियर में रेमी, रिया, मुस्कान, आस्था, सीनियर में सुहानी, राधिका, अनुराधा, रितु, ट्रिपल इवेंट सब जूनियर में शगुन, भावना, खुशी, तन्वी, जूनियर में ज्योति, करिश्मा, आकृति, सीनियर में सांची, श्रेया, रिंकी, मुस्कान, पलक, मिक्स डबल इवेंट में जूनियर धु्रव, तान्सी, मनहर, तनुश्री, सीनियर में सरिता, आलीम, श्रेया और अरविंद का चयन किया गया है। बालक वर्ग के सिंगल इवेंट सब जूनियर में आयुष, जूनियर में भावेश, सीनियर में हिमांशु, डबल इवेंट में आदिल, अम्बुज, युवराज, सूर्यांश, जूनियर में सौरभ, मनीष, अनमोल, आयुष, सीनियर में सूरज, मुकेश, नितिश, सूर्य प्रताप, ट्रिपल इवेंट सबजूनियर में इरफान, कैफ, कैशव, कुनाल, मयंक, जूनियर में अभिज्ञान, यश, रूद्रप्रताप, पुष्कर, अबुजर, सीनियर में आर्यन, जतिन, फैजान, आशीष, सचिन, मिक्स डबल जूनियर में आकाश, आयुषी, पीयूष, वंदना, सीनियर में उवेश, नेहा, कुलदीप और पल्लवी टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। उपाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि एचआरआईटी के मैदान में सुबह नौ बजे मैच शुरू होंगे और फिर शाम को मैच होंगे और पांच अप्रैल शाम को इस चैंपियनशिप का समापन होगा।