आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की नीति से प्रभावित
गैग के कई सदस्य हैं हाईलीक्वॉलीफाई, गैंग लीडर सावेज आतंकी संगठनों के इशारे पर कर रहा काम

प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद में जैश ए मोहम्मद से प्रभावित होकर राष्टï्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मसूरी थाने के एसएचओ अजय चौधरी को एसीपी लिपि नगायच की अगुवाई में उस समय बड़ी सफलता मिली कि जब खुफिया विभाग एवं सोशल मीडिया टीम के द्वारा दी गई इनपुट के आधार प्रबिंधित जैश ए मोहम्मद जैसे संगठनों की नीतियों को फॉलो करते हुए राष्टï्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इनके पास से मोबाइल व आपत्तिजनक सामग्री के अलावा प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के वीडियो व लिंक आदि बरामद हुए।
यह जानकारी देते हुए डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मसूरी पुलिस को यह सूचना मिली थी कि नाहल गांव का रहने वाला सावेज अन्य राष्टï्र विरोधी तत्वों के साथ मिलकर न केवल जैश ए मौहम्मद जैसे आतंकी संगठनों से लिंक बनाये हुए है बल्कि भारत की सुरक्षा के विरुद्घ क्रिया क्लापों का भी संचालन कर रहा है। श्री तिवारी ने बताया कि इस सूचना के मिलते ही एसएचओ अजय चौधरी की टीम ने चौकी प्रभारी नाहल के साथ मिलकर नाहल निवासी सावेज पुत्र अब्दुल कदीर को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद जब कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों के अलावा विभिन्न खुफिया एजेंसियों ने गहन पूछताछ की तो कई चौकाने वाले खुलासे हुए। श्री तिवारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सावेज के साथ राष्टï्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त कई और अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आये। उसके बाद मसूरी थाना पुलिस ने जुनैद पुत्र सलीम, फरदीन पुत्र मुनसफ, इकराम अली पुत्र इंशाद अली, फजरू पुत्र दफेदार व मौहम्मद जावेद निवासी नाहल को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये अभियुक्तों में इकराम अली जहां एडवोकेट है वहीं जुनैद एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। कमिश्नरेट पुलिस के आला अधिकारी व खुफिया विभाग इन अभियुक्तों से गहन पूछताछ करके महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर रहे हैं। श्री तिवारी के अनुसार अभी तक पूछताछ में इन अभियुक्तों ने बताया कि सावेज ने मुस्लिम समाज पर हो रहे अत्याचारों का हवाला देकर उन्हें अपने साथ जोड़ा था। उसके बाद वो सभी प्रतिबंधित आतंकी संगठनों की सोशल साईटसï् और उनकी नीतियों का अनुशरण करते हुए राष्टï्र विरोधी क्रिया क्लापों में लिप्त हो गये थे।
कौशांबी पुलिस ने भी १२ संदिग्धों को लिया हिरासत में
६४० कीमत वाले ८ माउस को विदेश भेजने के लिये भुगतान किये २८०० रुपये
गाजियाबाद (युग करवट)। इनपुट के आधार पर कौशांबी थाने के एसएचओ अजय कुमार शर्मा की टीम ने राष्टï्र विरोधी गतिविधियों की संलिप्तता के शक में लगभग दर्जन भर संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।
एक संदिग्ध से पूछताछ में यह भी पता चला कि ८० रुपये कीमत वाले आठ माउस को विदेश भेजने के लिये कोरियर कंपनी को लगभग तीन हजार रुपये पेड किये गये। संदिग्ध के इस खुलासे ने पुलिस अधिकारियों को यह सोचने पर विवश कर दिया कि इस गोरखधंधे के पीछे की असलियत क्या है। कहीं यह संगठन राष्टï्र विरोधी गतिविधियों का संचालन करके देश की सुरक्षा को तो नुकसान नहीं पहुंचा रहा है। सूत्रों के अनुसार इस असलियत का पता लगाने के लिये आईबी व एलआईयू जैसी खुफिया एजेंसियों ने कौशांबी थाने की एक चौकी पर डेरा डाल दिया। समाचार लिखे जाने तक खुफिया विभाग के अधिकारी इन संदिग्धों से गहन पूछताछ करके महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने में लगे हुए थे। सूत्रों की माने तो इन संदिग्धों के तार राष्टï्र विरोधी तत्वों के साथ भी जुड़े हो सकते हैं।