अप्रैल के फस्ट वीक तक रवाना हो जायेगी तबादला एक्सप्रैस
इस तबादला एक्सपै्रस
में दो आईपीएस के भी बैठने की संभावना
गाजियाबाद (युग करवट)। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अप्रैल के माह के पहले सप्ताह तक पिछले काफी दिनों से रवाना होने के तैयार खड़ी पीपीएस अधिकारियों की ताबादला एक्सपै्रस रवाना हो कसती है। सूत्रों की माने तो इस तबादला एक्सपै्रस में सफर करने वाले पीपीएस अधिकारियों की सीट रिजर्व हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार तबादला एक्सप्रैस में जो अधिकारी सीट पाने से वंचित रह जायेंगे उनके लिये कुछ समय बाद ही एक और मिनी तबादला एक्सप्रैस ट्रेन स्टेशन में खड़ी कर दी जायेगी। सूत्रों का कहना है इस तबादला एक्सप्रैस में पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में तैनात आधा दर्जन से अधिक पीपीएस अधिकारी सवार होंगे। जिन पीपीएस अधिकारियों की सीटी रिजर्व हो चुकी है उनमें दो ट्रांस हिंडन, तीन रूरल के, कम से कम एक सिटी जोन और एक पीपीएस अधिकारी कमिश्नरेट मुख्यालय में तैनात है। इस तबादला एक्सप्रैस में तीन महिला पुलिस अधिकारियों के बैठने की पूरी संभावना है। इसके अलावा इस तबादला एक्सपै्रस मेें एक आईपीएस अफसर की सीट तो कंफर्म हो चुकी है लेकिन सूत्रों का कहना है कि दो आईपीएस भी इस सफर में शामिल हो सकते हैं। तबादला एक्सप्रैस के रवाना होने की आहट मिलते ही उन पुलिस अफसरों ने अपने होलडोल बांधने शुरू कर दिये हैं जिनका सफर लगभग तय हो चुका है।
थानेदार स्तर पर भी होने वाले है बदलाव
गाजियाबाद (युग करवट)। पुलिस महकमें बड़े जोरों से चल रही चर्चा मे जो एक बात निकलकर सामने आ रही है उससे पता चलता है कि अब कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में तैनात थानेदारों के बदलाव की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सूत्रों की माने तो जल्द ही आधा दर्जन से अधिक थानेदारों का तबादला हो सकता है। सूत्रों का यह भी कहना है कि इस तबादला सूची में कई एडिशनल एसएचओ यानि निरीक्षक अपराध शामिल हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि जिन थानेदारों व निरीक्षकों को इधर से उधर अथवा स्थानांतरण होना है उनकी स्क्रीनिंग की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। बस अब उक्त लिस्ट का अवलोकन करके पुलिस आयुक्त के द्वारा स्थानांतरण का निर्देश जारी करना रह गया है। इस चर्चा के शुरू होते ही जहां कुर्सी पर विराजमान थानेदार या तो अपनी कुर्सी बचाने या फिर किसी अच्छे थाने की कुर्सी पाने की जुगत में लग गये हैं वहीं अब वो निरीक्षक व उपनिरीक्षक भी थानेदार की कुर्सी पाने के लिये सक्रिय हो गये हैं जिन्हें इस तबादले का काफी समय से इंतजार था।
११९ निरीक्षक बने डीएसपी
गाजियाबाद (युग करवट)। पुलिस महकमें में तैनात ११९ निरीक्षकों को डीएसपी के पद पर प्रोन्नत करने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। सूत्रों की माने तो प्रमोशन पाने वाले निरीक्षकों की फाईनल लिस्ट तैयार करने के लिये डीपीसी भी बैठ चुकी है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही प्रमोशन पाने वाले निरीक्षक डीएसपी के पद पर आसीन हो जायेंगे।