गाजियाबाद (युग करवट)। ब्लूमबर्ग मेयर चैलेंज 2025 में गाजियाबाद विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। विश्व के 24 शहरों में गाजियाबाद को भी शामिल किया गया है। प्राकृतिक पेंट प्रोजेक्ट को ओर अधिक बढ़ावा देने के लिए यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम से 1 मिलियन डॉलर की अवार्ड मनी गाजियाबाद नगर निगम को मिलेगी। प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का भी योगदान लिया जा रहा है। गाजियाबाद भारत का दूसरा शहर है जिसके द्वारा ब्लूमबर्ग मेयर चैलेंज में अपनी अलग पहचान बनाई है नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक का पार्षदों ने बधाई दी। पार्षद शीतल देओल, देवनारायण शर्मा, वीरेंद्र त्यागी, नितिन, नीरज गोयल, राजकुमार नागर ने नगर आयुक्त तथा निगम अधिकारियों का सम्मान किया। पार्षद शीतल चौधरी ने बताया कि प्राकृतिक पेंट प्रोजेक्ट के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का भी मनोबल बढ़ा है। पार्षद नितिन द्वारा बताया गया कि प्राकृतिक पेंट प्रोजेक्ट के विश्व स्तर पर सफल होने से शहर वासियों के लिए भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, राजकुमार नागर पार्षद द्वारा बताया गया कि 1 मिलियन डॉलर अवार्ड मनी से शहर वासियों को भी लाभ होगा गोबर की समस्या के समाधान में योजना बनेगी।