नई दिल्ली (युग करवट)। ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का जंग के बीच पहला बयान सामने आया है। उनका बयान ईरानी सरकारी टेलीविजन पर एंकर ने पढ़ा। मोजतबा ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद रखने और खाड़ी देशों पर हमले जारी रखने की बात कही। बयान में खामेनेई ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का इस्तेमाल ताकत के रूप में किया जाना चाहिए और खाड़ी के अरब पड़ोसी देशों पर हमले जारी रहेंगे।