गाजियाबाद (युग करवट)। कौशांबी थाने के एसएचओ अजय कुमार शर्मा की सजगता व साइबर सैल की तत्परता के चलते पुलिस ने वादिया से हुई फ्रॉड की घटना में साइबर क्रिमिनलों के द्वारा हड़पी गई ८३७७० रुपये की धनराशि वापस कराकर आवेदिका के चेहरे पर मुस्कान लाने का कमा किया। यह जानकारी देते हुए एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि ११ जनवरी को वादिया ने पुलिस को सूचना दी थी कि साइबर क्रिमिनलों ने उसके साथ फ्रॉड करके हुए उसकी मोटी रकम हड़प ली।