गाजियाबाद (युग करवट)। 22 मार्च को पूर्व सांसद केसी त्यागी के रालोद में शामिल होने की खबर पर रालोद के महासचिव त्रिलोक त्यागी का बड़ा बयान आया है। त्रिलोक त्यागी ने कहा कि पूरी पार्टी केसी त्यागी के स्वागत के लिए तैयार है। केसी त्यागी बहुत बड़े और मजबूत नेता हैं। उनके आने से जयंत चौधरी और रालोद दोनो को बल मिलेगा। त्रिलोक त्यागी ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से केसी त्यागी से उनकी रिश्तेदारी भी है। उनके आने से रालोद और अधिक ताकतवर होकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि वह और पार्टी के समस्त नेता व कार्यकर्ता यही चाहते हैं कि जयंत चौधरी के हाथ मजबूत हों और रालोद का जनाधार बढ़े। केसी त्यागी के पार्टी में आने की खबर से रालोद के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ गया है। कार्यकर्ता 22 मार्च का इंतजार कर रहे हैं।