गाजियाबाद (युग करवट)। पांच दिवसीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (केजीबीवी)की वार्डन का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शिक्षा मंत्रालय व राष्टï्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है।
प्रशिक्षण का शुभारंभ बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव, क्षेत्रीय ग्राम्य विकास के उपनिदेशक डॉ.सौरभ राजपूत प्रशिक्षण अधिकारी गुंजन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस प्रशिक्षण में गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर के करीब 40 वार्डन प्रतिभाग कर रहे हैं। बालिका शिक्षा यूनिट प्रभारी मुकेश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि वार्डन को शैक्षणिक योजनाओं से लेकर वित्तीय योजनाओं तक सभी जानकारी होना अति आवश्यक है जिससे कि सभी योजनाओं का लाभ बालिकाओं को पूर्ण रूप से मिल सके। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता में जनपद के कस्तूरबा गांधी विद्यालय उत्तम श्रेणी में आते हैं, इस प्रशिक्षण से निश्चित रूप से वार्डन का सशक्तिरण सुनिश्चित होगा साथ ही हमारी बालिकाएं भी सशक्त होंगी, जो एक वंचित वर्ग से आती हैं। प्रशिक्षण में डीसी बालिका शिक्षा कुणाल मुदगल, डीसी रिचा राण, सुमित, ब्लॉक नोडर रेनू चौहान,रेनू चौधरी, रीनू चौधरी, निशि रानी आदि मौजूद रहीं।