हरिद्वार (युग करवट)। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मेला अधिकारी सोनिका सिंह ने अखाड़ों के साथ बैठक की। बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष, श्री निंरजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज, जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज, सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज समेत अखाड़ों के श्रीमहंतों एवं प्रतिनिधि संतों ने भाग लिया। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि मेला अधिकारी सोनिका सिंह ने संतों के साथ अखाड़ों को भूमि आवंटन, अमृत स्नान, पेशवाई की व्यवस्थाएं, शिविरों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, अग्नि, सुरक्षा आदि को लेकर विस्तृत चर्चा की।