ग्रेटर नोएडा (युग करवट) । किसान एकता महासंघ के राष्ट्रीय सरंक्षक बाली सिंह व राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के नेतृत्व में किसानों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों से वार्ता कर ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिला अध्यक्ष अरविन्द सैकेटरी ने बताया पिछले काफी लंबे समय से किसानों की समस्याएं चलती आ रही है। प्राधिकरण के अधिकारी किसानों की समस्याओं पर अनदेखी कर रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों की समस्याओं को लेकर 7 सूत्रीय मांग पत्र ओएसडी मुकेश कुमार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी के नाम सौंपा गया था।
अब गुरुवार को दूसरी बार प्राधिकरण अधिकारियों से वार्ता कर 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया है। उक्त सभी मांगों पर बिंदुवार वार्ता हुई।अधिकारियों द्वारा सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया है। इस दौरान चौधरी बाली सिंह, रामानंद कसाना, राजेंद्र चौहान,रवींद्र चौधरी, रज़्ज़ाक़ ठेकेदार, सोनू कसाना सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।