गाजियाबाद (युग करवट)। मधुबन बापूधाम योजना में प्रभावित किसानों को हाल ही में जीडीए ने भूखण्ड दिए जाने का निर्णय लिया था। अब इन भूखण्डों की रजिसट्री प्रभावित किसानों को की जानी है। इसको लेकर मधुबन बापूधाम से प्रभावित किसानों का एक दल जीडीए उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल से मिला। किसानों ने इस अवसर पर भूखण्डों की रजिस्ट्री पर अतिरिक्त शुल्क न लिए जाने की मांग रखी। जीडीए वीसी ने किसानों की समस्याओं को सुनकर जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। किसानों ने बताया कि जीडीए उपाध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि उनके भूखंडों की जल्द ही रजिस्ट्री शुरू हो जाएंगे। किसानों को अतिरिक्त शुल्क देने का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। यदि बोर्ड प्रस्ताव को मंजूरी दे देता है, तो किसानों से अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही इस योजना का विकास प्राधिकरण तेजी से कर रहा है। इस संबंध में जल्द ही टेंडर निकाले जाएंगे। ताकि विकास कार्यों को और गति मिल सके। इस दौरान तेजवीर सिंह, बॉस चौधरी, आशु चौधरी, डब्बू प्रधान, गौरीशंकर आदि मौजूद रहे।