गाजियाबाद (युग करवट)। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में हुई १६ वर्षीय किशोर फैजान की हत्या के उसके दोस्तों ने चाकू घोंपकर कर दी थी। वारदात की रिपोर्ट मृतक के पिता नईम निवासी आर्यनगर ने दो बाल अपचारियों के खिलाफ दर्ज कराई थी। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया किसी बात को लेकर मृतक व उसकी हत्या करने वाले दोनों बाल अपचारियों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के बाद जब फैजान गेम खेलने चला गया तो दोनों दोस्त भी उसके पास पहुंच गये। वहां पहुंचते ही फैजान पर चाकू से वार करने शुरू कर दिये। उसे मरा समझकर दोनों बाल अपचारी वहां से भाग गये। अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके वारदात के कुछ समय के अंदर ही दोनों हत्याभियुक्तों बाल अपचारियों को हिरासत में लेकर बालसुधार केंद्र भेज दिया। श्री राय ने बताया कि पुलिस दोनों बाल अपचारियों को जेल भेजने के बाद अग्रिम कार्रवाई कर रही है।