गाजियाबाद (युग करवट)। मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सीकरी कलां में स्थित गुर्जर ढ़ाबे पर खाना खाने आई सीकरी खुर्द निवासी सौरभ अपने भाई सुमित व दोस्त अंकुश के साथ खाना खाने आया था। उसी समय कार में सवार होकर आये कुछ युवकों के साथ उनका झगड़ा हो गया। जिसके बाद कार में सवार होकर युवकों ने सौरभ व उसके भाई सुमित और दोसत अंकुश पर हमला बोलकर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।