गाजियाबाद (युग करवट)। मसूरी थाना क्षेत्र के गांव सिकरौडा़ में हुए हादसे के दौरान कार ने चार वर्षीय बच्चे मुर्सद पुंत्र नवी हसन को कुचल दिया। इस हादसे में बच्चे की मौत होने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद कार चालक, जिसकी पहचान तसव्वर निवासी सिकरौड़ा के रूप में हुई है, फरार हो गया।