गाजियाबाद (युग करवट)। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में कारोबारी सुधीर राठी के ऑफिस पर उसके नौकर राजीव उर्फ विक्की की रक्तरंजित लाश मिली। विक्की के शरीर पर जहां गोली लगी हुई थी वहीं सुधीर की लाईसेंसी पंप गन पास में पड़ी हुई थी। एसीपी लोनी सिद्घार्थ गौतम ने बताया कि रेत का खनïन करने वाले कारोबारी सुधीर राठी ने पुलिस को सूचना दी की अंसल सोसाइटी के फ्लैट संख्या एई १५१ में उसका ऑफिस है। वहां पर मलाहर ऊना हिमाचल प्रदेश निवासी ४१ वर्षीय राजीव उर्फ विक्की काम करता था। राजीव ने उसकी लाईसेंसी पंप गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसे इस वारदात का पता उस समय चला कि जब वह अपने ऑफिस पर पहुंचा। श्री गौतम ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच हर एंगिल पर कर रही है।