हापुड़/गाजियाबाद (युग करवट)। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बछलौता मार्ग पर स्थित गोदाम पर सो रहे विनोद कुमार पुत्र शीशराम पाल निवासी अयातनगर की हत्या गला रेतकर कर दी गई। इस वारदात की सूचना मिलते ही जहां एसएचओ बाबूगढ़ फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये वहीं कप्तान कुंवर ज्ञान्नजय सिंह भी क्राइम ब्रांच व फील्ड यूनिट के साथ पहुंचकर घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद श्री सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जो बात निकलकर सामने आई है उससे पता चला है कि मृतक कारोबारी विनोद कुमार के मोबाइल पर कोई कॉल आई थी। कॉल ने धमकी देते हुए कहा था कि कल गोदाम नहीं खुल पायेगा। श्री सिंह ने बताया कि कारोबारी के मर्डर का खुलासा करने के लिये मृतक के परिजनों द्वारा दी गई इस जानकारी के अलावा उनकी स्वॉट टीम के अलावा पुलिस की कई टीम हर एंग्लि पर जांच कर रही है। श्री सिंह ने कहा कि इस मर्डर का खुलासा जल्द कर दिया जायेगा।