ग्रेटर नोएडा (युग करवट)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, चिटहैरा में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को स्वास्थ्य उपयोगी सामग्री, विशेष रूप से सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए। कंसोर्टियम गिफ्ट्स की एचआर एक्जीक्यूटिव सौम्या सिंह ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, शारीरिक देखभाल, पेट दर्द नियंत्रण तथा इससे जुड़े सामाजिक भ्रमों को दूर करने की जानकारी दी। इस अवसर पर गुलशन कुमार, अर्चना पांडेय, अफसाना एवं अंजू सहित अन्य उपस्थित रहे।