८८३३२ व्यक्तियों से ली फीड में मात्र ५१ लोग नही मिले संतुष्टï
८ नेगेटिव फीड का रेश्यो रहा मात्र ०.०५७ प्रतिशत
गाजियाबाद (युग करवट)। पुलिस आयुक्त जे रविंद्रर गौड ने २ मई को सिटीजन चार्टर में अंकित सेवाओं को और अधिक सफल व सुदृढ़ बनाने और उनका निस्तारण समय से पूर्व ही पूर्ण करने की पहल शुरू की गई। सिटीजन चार्टर सेवाओं का निस्तारण किस प्रकार व कितने समय में किया जा रहा है इसकी फीड देने के लिये श्री गौड ने फीड बैक सैल का गठन कर दिया। इस विंग ने १८ मई को काम करना शुरू कर दिया। फीड बैक सैल ने अपने कार्य को संपूर्णता के साथ पूरा करते हुए जहां पुलिस की छवि सुधारने का काम किया वहीं आमजनमानस में पुलिस का विश्वास भी बढ़ा। पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड ने बताया कि सिटीजन चार्टर की सेवाओं के अंतर्गत ८८३३२ फीड का फीडबैक लिया गया। इन सभी का नेगेटिव रेश्यों मात्र २.०५७ प्रतिशत आया। फीडबैक सैल ने ९७४१ एफआईआर, ९८४९ चरित्र सत्यापन, ९८७४ जनशिकायत और ५८८६८ पासपोर्ट सत्यापन की फीड ली। इनमें से मात्र ५१ लोगों पुलिस की कार्यशैली यानि सेवा से संतुष्टï नहीं दिखाई दिये। बाकि सभी पुलिस सेवा से असंतुष्टï दिखाई दिये। श्री गौड ने बताया कि जिस उदï्देश्य के लिये फीडबैक सैल का गठन किया गया वह उस लक्ष्य को प्राप्त करने में पूरी तरह से सफल दिखाई दे रही है।