नोएडा (युग करवट)। हरियाणा के जिला जींद निवासी मनोज कुमार एनएसईजेड गोल्ड क्राफ्ट इंटरनेशनल कंपनी में प्रबंधक के पद पर काम करते हैं। कंपनी में स्वर्ण के आभूषण बनाकर विदेशों में निर्यात किए जाते हैं। कंपनी में पश्चिम बंगाल के जिला हावड़ा निवासी अबीर मलिक और मकसूद अली आभूषण बनाने का काम करते थे। दोनों लोग 25 फरवरी को कंपनी परिसर में कार्य कर रहे थे।
उसी दिन लगभग सात बजे कर्मचारी मकसूद अली और अबीर रोजा खोलने के लिए फल लाने को कंपनी से बाहर गए। दोनों कर्मचारी कुछ ही देर में वापस आने की बात कहकर गए थे। उस समय दोनों के पास 57.11 ग्राम सोना शेष था। आरोप है कि उसके बाद दोनों कर्मचारी वापस नहीं लौटे। कंपनी की ओर से दोनों कर्मचारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। आरोपियों के अस्थायी निवास पर जाकर देखा, लेकिन वहां भी दोनों गायब थे। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को पकडऩे के लिए टीम गठित कर दी है।