नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। ऑल इंडिया मैनुफैक्चर्स ऑर्गेनाइजेशन (यूपी स्टेट बोर्ड) के मेरठ रोड स्थित कार्यालय पर इनीशियेटिव औनेस्ट द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केन्द्र सरकार द्वारा गाजियाबाद को औनेस्ट कार्यक्रम के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुनने के बाद यह उद्यमियों का पहला कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम के तहत औनेस्ट टीम द्वारा उद्यमियों एवं कार्य चाहने वाले युवाओं को एक ऐसे प्लेटफॉर्म से इंट्रोड्यूस किया गया, जिसके द्वारा उद्यमियों को काम के लिये उचित व्यक्ति और युवाओं को योग्यता के अनुसार काम मिल सके। साथ ही उद्यमियों को प्लेटफार्म पर रजिस्टर भी किया गया। इस दौरान ऑल इंडिया मैनुफैक्चर्स ऑर्गेनाइजेशन (यूपी स्टेट बोर्ड) के अध्यक्ष उपेन्द्र गोयल, सुशील अरोड़ा, संजीव गुप्ता, संजीव अरोड़ा, मंजीत सिंह,बृजेश चौधरी, आदिनाथ गुप्ता, दुर्गेश कपूर, महेश चौधरी, अनुराग सिंह आदि मौजूद रहे।