गाजियाबाद (युग करवट)। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एसोसिएशन की गाजियाबाद इकाई गठित की गई है। विनोद मेहरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा को मीडिया प्रभारी, हर्ष गोयल को महामंत्री, वैभव सुभाष पवार को संयुक्त मंत्री, शाहाजी धोंडीराम को संयुक्त मंत्री, सुनील कुमार वर्मा को संगठन मंत्री, सार्थक जैन को संगठन मंत्री, विक्रम कपूर को कार्यालय मंत्री, सुधीर गुप्ता को सांस्कृतिक मंत्री अरुण कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वार्ड अध्यक्ष के लिए राजीव कुमार वर्मा एवं आशीष कुमार अग्रवाल को जिम्मेदारी सौपी गई। ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा सहित जिलाध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता ने संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी।