गाजियाबाद (युग करवट)। होली पर्व पर कानून व शांति व्यवस्था को सुदृढ़ रखने एवं रंगों के पर्व को हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के क्रम में एसीपी नन्दग्राम जियाउदï्दीन अहमद ने नन्दग्राम व सिहानीगेट थाना क्षेत्र में रहने वाले गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, धर्म गुरूओं व पीस कमेटी के पदाधिकारियों, आरडब्ल्यूए और सदस्यों के अलावा डीवीएफ के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान श्री अहमद ने सभी को होली का पर्व पूरे सौहार्दपूर्ण एवं हर्षोल्लास के वातावरण में मनाने की अपील की। इस बैठक को सफल बनाने में एसएचओ नन्दग्राम उमेश कुमार सिंह ने अहïम किरदार निभाया।