जीडीए की 171 वीं बोर्ड बैठक में लगी 25 प्रस्तावों पर मुहर
नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सभागार में गुरुवार को अध्यक्ष मंडलायुक्त भानुचंद गोस्वामी की अध्यक्षता में 171वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई। इस बोर्ड बैठक में 25 प्रस्तावों पर बोर्ड की मुहर लगी। जिसमें प्रमुख रूप से अंतर्राष्टï्रीय क्रिकेट स्टेडियम, एरोसिटी थीम पर टाउनशिप, बंधा निर्माण, आउटसोर्सिंग पर सिविल इंजीनियर तैनात किए के प्रस्ताव रखे गए। इसके अलावा आगामी वित्तीय वर्ष के आय और व्यय का ब्यौरा भी बोर्ड बैठक में रखा गया। बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तातिव कुल आय 3,49,640.00 लाख एवं कुल व्यय 3,28,700.00 लाख रुपए का प्रस्ताव रखा गया जिसे बोर्ड की मंजूरी दी गई। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 (पुनरीक्षित) के अंतर्गत कुल आय 2,71,771.00 लाख तथा कुल व्यय 1,97,695.00 लाख अनुमोदित किया गया। जनवरी 2026 तक 2,09,319.69 लाख की आय एवं 1,02,280.37 लाख व्यय रखा गया। इसके अलावा बैठक में तुलसी निकेतन योजना में 288 एलआईजी भवन, 2004 ईडब्ल्यूएस भवन, 60 दुकानों की जर्जर स्थिति को सुधारने के लिए योजना के पुनर्विकास का प्रस्ताव बोर्ड में रखा गया। बोर्ड ने योजना को पीपीपी मॉडल पर पुनर्विकसित करने की मंजूरी दी है।
इस योजना में पुनर्विकास के अंतर्गत आधुनिक बहुमंजिला आवासीय परिसर, सुव्यवस्थित पार्किंग, आंतरिक सडक़े, सीवरेज, जलापूर्ति, विद्युत व्यवस्था एवं हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। जीडीए वर्ष 1989-90 में 7.83 हेक्टेयर क्षेत्रफल में तुलसी निकेतन योजना लाया था, जिसमें 2004 ईडब्ल्यूएस और 288 एलआईजी बनाए गए। कुल 2,292 मकानों में 60 दुकान भी संचालित हैं। यहां 20 हजार से अधिक आबादी रहती हैं। मकानों की हालत काफी खराब होने के कारण दीवारों का प्लास्टर गिरने की कई बार घटना हो चुकी है। कई बार हुए हादसों में लोगों के घायल होने की घटनाएं भी सामने आईं हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए प्राधिकरण यहां पुनर्विकास ;री डवलपमेंटद्ध के तहत बहुमंजिला इमारत बनाने की योजना तैयार की गई थी।
अभी हाल ही में प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश शहरी पुनर्विकास नीति 2026 को मंजूरी दे दी। अब जीडीए इसी नीति के तहत इस योजना के फ्लैट तैयार कराएगा। बोर्ड बैठक में डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़, जीडीए वीसी नंद किशोर कलाल, नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, जीडीए सचिव विवेक मिश्र, अपर सचिव प्रदीप कुमार, मुख्य अभियंता आलोक रंजन, बोर्ड सदस्य पवन गोयल आदि मौजूद रहे।
एरोसिटी थीम पर बनेगी टाउनशिप
जीडीए अंतर्राष्टï्रीय क्रिकेट स्टेडियम के आसपास एरोसिटी थीम पर आधारित एक आधुनिक व एकीकृत टाउनशिप को विकसित करने जा रहा है। इसका प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में रखा गया जिसे बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। इस टाउनशिप में उच्च स्तरीय आवासीय परिसर, वाणिज्यिक कॉम्प्लेक्स, हॉस्पिटैलिटी एवं रिटेल जोन, संस्थागत क्षेत्र, स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट, मल्टीलेवल पार्किंग, हरित क्षेत्र एवं ओपन स्पेस जैसी समस्त आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। जीडीए आसपास की भूमि जुटाने की प्रक्रिया शुरू करने करेगा। इसके लिए सर्वे कराया जाएगा। इस सर्वे में यह देखा जाएगा कि इस टाउनशिप को कितने क्षेत्र में विकसित किया जाए। साथ ही यह किस तरह की योजनाएं लाई जाए, जिसका स्टेडियम समेत टाउनशिप को अधिक लाभ हो सके।
बंधा निमार्ण को भी मिली मंजूरी
राजनगर एक्सटेंशन सहित अन्य क्षेत्रों को जलभराव से बचाने के लिए जीडीए ने गांव अटौर में हिंडन नदी तट पर बंधा निर्माण का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा था। बोर्ड द्वारा तटीय क्षेत्र में तटबंध निर्माण व उसके साथ समांतर बंधा विकसित करने के लिए भूमि अर्जन प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। इससे बाढ़ नियंत्रण, नदी तट संरक्षण एवं जलभराव की समस्या से राहत प्रदान करने के साथ-साथ एक वैकल्पिक संपर्क मार्ग के रूप में विकसित की जाएगी। भविष्य में इस तटीय मार्ग के माध्यम से रिवरफ्रंट विकास, हरित पट्टी निर्माण एवं सार्वजनिक उपयोग की सुविधाओं के विकास की संभावनाएं पर भी जीडीए काम करेगा। वहीं कई किलोमीटर बंधा निर्माण होने से बाढ़ जैसी स्थिति से बचा जा सकेगा।
भू उपयोग के ये प्रस्ताव भी हुए मंजूर
बोर्ड बैठक में भू उपयोग परिवर्तन के प्रस्ताव मंजूर किए। इसमें मोरटा में 1.2050 हेक्टेयर क्षेत्रफल को कार्यालय भू उपयोग से आवासीय करने को मंजूरी दी। ग्राम वासना में भूमि को हाई-वे फैसिलिटी-कृषि भू-उपयोग से संस्थागत भू-उपयोग में परिवर्तन किया। ग्राम अबूपुर में कृषि से सार्वजनिक एवं अद्र्ध-सार्वजनिक सुविधाएं में भू उपयोग को परिवर्तन किया। कोयल एनक्लेव आवासीय योजना में ग्रुप हाउसिंग भूखंड की जगह भूखंड में मांचित्र में आंशिक संशोधन को मंजूरी। इन्द्रप्रस्थ योजना में में सात मीटर जगह 12 मीटर सडक़ बनाने के लिए अतिरिक्त एफएआर देने पर सहमति दी।
अंतर्राष्टï्रीय क्रिकेट स्टेडियम को मिली सैद्घांतिक स्वीकृति
राजनगर एक्सटेंशन में बन रहे अंतर्राष्टï्रीय क्रिकेट स्टेडियम को अंतर्राष्टï्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने के प्रस्ताव को जीडीए बोर्ड बैठक में सैद्घांतिक मंजूरी दी गई है। प्रस्तावित स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पिच, दर्शक दीर्घाएं, कॉर्पोरेट बॉक्स, मीडिया सेंटर, पार्किंग एवं अन्य खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भी पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाने के प्रस्ताव को सहमति दी गई। इस बार राजनगर एक्सटेंशन को खेल क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना है। अब बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद क्रिकेट स्टेडियम बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। जीडीए इसके लिए फिजिबिल्टी सर्वे कराएगा, ताकि यह देख सके कि यदि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पीपीपी मॉडल पर तैयार कराया जाता है, तो उससे प्राधिकरण को क्या फायदा होगा।
नई टाउनशिप से मिलेगा खेल और पर्यटन को बढ़ावा
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास ही वाणिज्यिक काम्प्लेक्स, होटल, घूमने और खरीदारी करने के लिए बड़े बड़े मॉल, रेस्टोरेंट, अस्पताल, रिटेल जोन, संस्थागत क्षेत्र, खेल एकडमी, स्कूल समेत अन्य कई तरह के प्रोजेक्ट आ सकते हैं ताकि इसका लाभ सभी को मिल सके। यहां आवासीय परिसरए स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट मल्टीलेवल पार्किंग, हरित क्षेत्र आदि आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित होंगे। इससे प्राधिकरण की आय भी बढ़ेगी। साथ ही राजनगर एक्सटेंशन को नई पहचान मिल सकेगी। यह टाउनशिप हरनंदीपुरम के करीब पांच से सात किलोमीटर दूर होगी।
इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
८ विभिन्न परियोजनाओं की गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट के चयन को स्वीकृति मिली है।
८ 15 सिविल इंजीनियरों की आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्ति और एक एजेंसी का चयन के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।
८ विशेषज्ञ परियोजनाओं के लिए अधिकतम तीन वर्ष के लिए विशेषज्ञ कंसल्टेंट्स की नियुक्ति को स्वीकृति दी।
८ महायोजना-2031 के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों के भू-उपयोग परिवर्तन प्रस्तावों को मंजूरी दी है
८ अवैध निर्माण के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन के लिए भूतपूर्व सैनिकों एवं होमगार्ड की सेवाएं लेने के व्यय का अनुमोदन।
८ 1,228 अविकसित, आवासीय इकाइयों को विक्रय कीस्वीकृति, जिससे लगभग 40,850 लाख का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।