नोएडा (युग करवट)। एमिटी विश्वविद्यालय में छात्रों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए वार्षिक कार्यक्रम ‘क्रियेटिव 2026’ का आयोजन किया गया। 13 मार्च तक चलने वाले कार्यक्रम में आज एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स के छात्रों द्वारा 400 से अधिक चित्रकारी, एप्लाइड आर्ट, एनिमेशन, विजुअल कम्यूनिकेशन आधारित कलाकृति का प्रदर्शन किया गया। जिसका शुभारंभ अमितावा दास, दिव्या चौहान, सुधांशु सुतार, डा बलविंदर शुक्ला, डा प्रदीप जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डा वरुण सहाय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कलाकार अमितावा दास ने कहा कि छात्रों द्वारा बनाई गई कलाओं और प्रदर्शनियों ने बहुत ही प्रभावित किया है जो आपकी कठिन मेहनत व शिक्षकों के मार्गदर्शन को दर्शा रहे है। कला भावनाओं, विचारों और टिप्पणियों को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। दिव्या चौहान ने कहा कि आज का दिन आपकी उपलब्धियों के उत्सव मनाने का दिन है। एमिटी के संस्थापक अध्यक्ष ने सदैव विज्ञान और कला को समान महत्व दिया है। वे विज्ञान के साथ कला के महत्व को भी जानते है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एआई और तकनीकी के साथ कला का ज्ञान भी महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम में एमिटी स्कूल ऑफ परफॉरमिंग आर्ट्स के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति, भारत में फैशन उद्योग-समावेशी फैशन’ पर, ‘‘विकसित भारत के लिए टेक्निकल टेक्साटइल में नवाचार’’ पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त इस चार दिवसीय कार्यक्रम में एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के छात्रों द्वारा डिजाइन कलेक्शन में फैशन शो’ का आयोजन किया जायेगा।