नगर संवाददाता
गाजियाबाद(युग करवट)। ट्रोनिका सिटी में एमएसएमई विकास पर ईसीजी रैम्प जागरूकता कार्यशाला का आयोजन मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप एंड प्रोफेशनल स्किल्स काउंसिल द्वारा इंड्रस्टियल एसोसिएशन के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएसएमई के उपनिदेशक डीएस तोमर, विशेष अतिथि जिला उद्योग केन्द्र के सहायक आयुक्त मोहम्मद आकिफ, जिला समन्वयक आलोक राय मौजूद रहे। कार्यशाला में पर्यावरण, सामाजिक, प्रशासन, उद्योग, स्केल अप, डिजीटलकरण व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरूण गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के सत्र छोटे एवं मध्यम उद्योगों के लिए उपयोगी हैं। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए।