गाजियाबाद (युग करवट)। नेशनल हेल्थ मिशन के संविदा कर्मियों ने मानदेय भुगतान को लेकर प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि जुलाई 2025 से संविदा कर्मियों केा मानदेय नहीं मिल रहा है। एसएनए स्पर्श पोर्टल आने के बाद मानदेय मिलने में दिक्कतें आ रही हैं। संविदा कर्मियों ने हर माह की सात तारीख को अनिवार्य रूप से मानदेय भुगतान की मांग की। बिल फेल लिमिट शुन्य, बजट की तकनीकी समस्याओं के स्थाई समाधान की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि अगर समय से मानदेय नहीं दिया गया तो वह नो पे नो वर्क की तर्ज पर आंदोलन करेंगे।