प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी आईपीएस आके स्वर्णकार ने ४१वीं वाहिनी पीएसी का औचक निरीक्षण किया। गारद का मान प्रणाम स्वीकार करने के बाद श्री स्वर्णकार ने ७०० व्यक्तियों की क्षमता वाले निर्माणाधीन ऑडीटोरियम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इस कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। श्री स्वर्णकार ने वाहिनी में स्थित पुलिस मॉडर्न सकूल का निरीक्षण करते हुए प्रधानाचार्य को स्कूल के संसाधाने को सुदृढ़ व हाईटैक करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान वाहिनी के सेनानायक दिनेश यादव व सहायक सेनानायक जगबीर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।