प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड के द्वारा शुरू की गई कमिश्नरेट को अवैध शस्त्रों एवं मादक पदार्थो की तस्करी व खरीद फरोख्त पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिये ऑपरेशन प्रहार नामक मुहिम को पूरी तरह से सेफ बनाने के लिये एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था एवं यातायात राज करन नैय्यर कमिश्नरेट मुख्यालय के सभागार में डीसीपीज एवं एसीपीज के साथ समीक्षा बैठक की। इस मीटिंग में श्री नैय्यर ने अधिनस्थ अधिकारियों को ऑपरेशन प्रहार को पूरी तरह से प्रभावी बनाने के निर्देश दिये।