नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। जिला अस्पताल में एक्सरे मशीन का प्रिंटर खराब हो गया है। इस प्रिंटर के खराब होने से एक्सरे जांच कराने आने वाले मरीजों को एक्सरे की फिल्म रिपोर्ट नहीं मिल पा रही हैं, ऐसे में मरीज अपने मोबाइल से फिल्म कॉपी की फोटो खींच कर डॉक्टर को चेक करा रहे हैं। जिला अस्पताल का प्रिंटर तीन दिन से खराब पड़ा है। हर दिन जिला अस्पताल में सौ से डेढ़ मरीजों की एक्सरे जांच होती है। लेकिन पिछले तीन दिन से प्रिंटर खराब होने से मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रिंटर ठीक होने तक स्वास्थ्य कर्मियों ने इसका तोड़ निकालते हुए मरीजों को उनके मोबाइल पर एक्सरे फिल्म की फोटो देनी शुरू कर दी है। यानि मरीज अपने मोबाइल से एक्सरे मशीन के कम्पयूटर से फोटो खींच लेकर इलाज करा रहा है।बताया गया है प्रिंटर का एक पार्ट खराब हो गया है। सम्बंधी संस्था को इसके बारे में जानकारी दी जा चुकी है, मगर इसका पार्ट बदला नहीं गया है। ऐसे में मजबूरी में मरीजों को एक्सरे की फोटो मोबाइल पर ही उपलब्ध कराई जा रही है ताकि उनके इलाज में दिक्कत न हो।