नई दिल्ली (युग करवट)। ईरान ने सऊदी अरब स्थित अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल और ड्रोन हमले ने अमेरिकी वायुसेना को बड़ा झटका दिया। अमेरिका के एक ई-3 सेन्ट्री एयक्राफ्ट जैसे अत्याधुनिक सर्विलांस विमान को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे मिडिल ईस्ट में अमेरिकी हवाई निगरानी क्षमता प्रभावित हो सकती है। ईरान के दावे के मुताबिक उसके इस हमले में 10 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक भी घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग ने अपने हैंडल से हमले में बर्बाद हुए इस विमान की तस्वीरें पोस्ट की हैं।
इस महत्वपूर्ण विमान को हुए नुकसान से क्षेत्र में अमेरिका के एरियल ऑपरेशन की क्षमता को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं। इस एक विमान की कीमत $700 मिलियन (6600 करोड़) के करीब है।