नई दिल्ली (युग करवट)। बुधवार दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल पहुंचे। बेनगुरयन एयरपोर्ट पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहु और उनकी पत्नी सारा ने स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने इजरायल की संसद को संबोधित किया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के दौरान इजरायल ने भारत को अपनी सबसे सीक्रेट हथियार गोल्डन होराइजन एयर-लॉन्च्ड बैलिस्टिक मिसाइल ऑफर की है। यह मिसाइल केवल भारत के लिए ही उपलब्ध कराई जा रही है। किसी और देश को नहीं दी गई है। अगर सौदा हो गया तो यह भारतीय वायुसेना की फाइटर जेट्स में लगाई जाएगी। दुश्मन के बियॉन्ड विजुअल रेंज) फाइटर और सतह से हवा में मारने वाली मिसाइलों की रेंज के बाहर से हमला कर सकती है। यानी पायलट को दुश्मन क्षेत्र में घुसने की जरूरत नहीं है। यह मिसाइल इजरायल की सिल्वर स्पैरो, ब्लू स्पैरो टारगेट मिसाइल पर आधारित है, जो पहले मिसाइल डिफेंस टेस्टिंग के लिए बनाई गई थी। अब इसे हमला करने वाले हथियार में बदल दिया गया है। मिसाइल आसमान में ऊंची उड़ान भरेगी, फिर तेजी से नीचे गिरकर टारगेट को भेद देगी। दुश्मन की एयर डिफेंस इसे रोक पाना बहुत मुश्किल होगा क्योंकि यह बैलिस्टिक पाथ लेती है। हाइपरसोनिक स्पीड से आती है।