गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में इंटीग्रेटेड टाउनशिप नीति 2005-2014 एवं विकासकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत संशोधित डीपीआर का प्रेजेंटेशन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जीडीए वीसी नंदकिशोर कलाल ने की। इस दौरान टाउनशिप के विकासकर्ताओं द्वारा परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रस्तावित संशोधन, विकास कार्यो का विस्तार से प्रेजेंटेशन दिया गया। जीडीए वीसी ने इस अवसर पर निर्देश दिए कि परियोजना के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्घता का ध्यान रखा जाए। साथ ही संशोधित डीपीआर के आधार पर परियोजना में तेजी लाई जाए। जीडीए वीसी ने बैठक में कहा कि आमजन की आधारभूत सुविधाएं योजना में उपलब्ध कराई जाएं इस दिशा में भी काम किया जाए ताकि आंवटियों को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो।