गाजियाबाद (युग करवट)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद निकट माने जाने वाले पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। दरअसल राज्यपालों में सबसे भरोसेमंद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान रहे हैं। केरल के बाद बिहार में एक बड़े मिशन को लेकर आरिफ मोहम्मद खान को राज्यपाल बनाया गया था। वो मिशन सफल रहा और नीतीश कुमार को किसी हद तक वो राज्यसभा भेजने के मिशन में कामयाब हो गये। राज्यपाल के पद से हटाए जाने के बाद ये चर्चा चल रही थी कि आखिरकार आरिफ मोहम्मद खान को क्यों हटाया गया लेकिन अब खबर आ रही है कि कई दशकों बाद भाजपा सरकार एक नया प्रयोग कर रही है और आरिफ मोहम्मद खान को बंगलादेश में अपना राजदूत बना सकती है। कई बार केंद्रीय मंत्री रहे आरिफ मोहम्मद खान को एक लंबा अनुभव है और इसी का लाभ भाजपा लेना चाहती है। हालांकि कोई राजनीतिक व्यक्ति राजदूत नहीं बना है। एक बार कांगे्रस ने ये प्रयोग किया था। हो सकता है कि भाजपा भी ये प्रयोग कर ले।